शाहजहाँपुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
तिलहर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, पेन, टॉफी और बिस्किट वितरित कर बढ़ाया उत्साह
शाहजहाँपुर। मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के अंतर्गत थाना तिलहर पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को पेन, टॉफी एवं बिस्किट भी वितरित किए गए। शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, परेशानी अथवा आपातकालीन स्थिति में बिना भय के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी असुरक्षित स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता के लिए वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, आपातकालीन पुलिस सेवा-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पेन, टॉफी एवं बिस्किट वितरित किए गए। शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रिपोर्ट - सतेन्द्र कुमार शाहजहांपुर ।



सुझाव