Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद में 651 किलो गांजा बरामद, 3.5 करोड़ की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

 

फिरोजाबाद में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 651 किलो गांजा बरामद; कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये

टूण्डला में पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 651 किलो 163 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से गांजा तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक ट्रक और एक कार भी बरामद की गई है। इसके अलावा चार मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पैन कार्ड, दो वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), सात बैंक कार्ड और 10,987 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में बरामदगी और पुलिस कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी टूण्डला ने जानकारी दी।

पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है।

रिपोर्ट - राजीव सक्सेना फिरोजाबाद । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates