Type Here to Get Search Results !
Advertisement

शाहजहांपुर: अल्हागंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

अल्हागंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

संवादाता सतेन्द्र कुमार। 

शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 14 अक्टूबर 2026 को रामगंगा पुल बैरियर के पास ग्राम हुल्लापुर से हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अल्हागंज पुलिस क्षेत्र में गश्त और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 160/26 में नामजद वांछित आरोपी मोहित कुमार रामगंगा पुल बैरियर के पास ग्राम हुल्लापुर में मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।




सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी ग्राम नवादा, थाना एलाऊ, जनपद मैनपुरी को सुबह करीब 11:30 बजे हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 160/26 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(2)(M) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल पन्नालाल शामिल रहे।

नोट: आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज होना आरोपों का अंतिम रूप से सिद्ध होना नहीं है। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates