Type Here to Get Search Results !
Advertisement

Firozabad News - संपूर्ण समाधान दिवस में DM संतोष कुमार शर्मा ने किया जागरूकता शिविर का निरीक्षण

 

संपूर्ण समाधान दिवस में DM ने जागरूकता शिविर का किया निरीक्षण, किसानों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट: राजीव सक्सेना, फिरोजाबाद

फिरोजाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जागरूकता शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़ी सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खतौनी पटल पर पहुंचे किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी राजस्व संबंधी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को समय पर न्याय और राहत मिलनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी समाधान कराना है, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates