कांवड़ यात्रा-2026: शिकोहाबाद में एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से फिरोजाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरियर, ड्यूटी प्वाइंट, संवेदनशील स्थानों तथा प्रमुख चौराहों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और सतर्कता की जांच करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जनपद में कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

सुझाव