Type Here to Get Search Results !
Advertisement

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

 

फिरोजाबाद में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने नगला डरुआ और नगला खरसुली के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश

संवादाता राजीव सक्सेना । 

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को जनपद के नगला डरुआ और नगला खरसुली स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी ने कक्षा में पहुंचकर कक्षा पांच के छात्र मनीष से हिंदी की पुस्तक पढ़वाई। छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ने पर डीएम ने उसका उत्साहवर्धन किया और अन्य बच्चों को भी पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए उन्होंने टॉफियां भी वितरित कीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 119 बच्चों के सापेक्ष मात्र 25 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खरसुली का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी में Parts of Body के बारे में सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने सटीक जवाब दिया। हालांकि विद्यालय में यहां भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई। डीएम ने शिक्षकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था और शौचालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विद्यालय परिसर में स्थित जर्जर आंगनबाड़ी भवन को देखकर जिलाधिकारी ने उसे तत्काल ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates