Type Here to Get Search Results !
Advertisement

शाहजहांपुर : वाहन चेकिंग अभियान में नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही

 हेलमेट, सीट बेल्ट और जरूरी दस्तावेजों की हुई जांच, वाहन चालकों को किया जागरूक

सतेन्द्र कुमार संवादाता । 

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार, 29 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से आवश्यक अभिलेख, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट सहित अन्य जरूरी यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

क्षेत्राधिकारी नगर ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates