Type Here to Get Search Results !
Advertisement

शाहजहांपुर : मोबाइल छिनैती का पुलिस ने किया खुलासा, बाल अपचारी पकड़ा

तिलहर पुलिस ने छीना गया एंड्रॉयड मोबाइल किया बरामद, किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेशी

 संवादाता सतेन्द्र कुमार । 

तिलहर, शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी को छीने गए एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 को वादी ने थाना तिलहर में तहरीर देकर बताया था कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका NARZO Realme मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त एक बाल अपचारी को चिन्हित किया। पुलिस टीम ने 29 अगस्त को दोपहर 1:25 बजे उसे छीने गए मोबाइल फोन के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया।

पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी को थाना परिसर स्थित बाल मित्र कक्ष में नियमानुसार रखा गया और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित किया गया। आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड, शाहजहाँपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates