Type Here to Get Search Results !
Advertisement

शाहजहांपुर : मिशन शक्ति के तहत ‘पुलिस की पाठशाला’ में छात्राओं को किया जागरूक

 

मिशन शक्ति के तहत ‘पुलिस की पाठशाला’, छात्राओं को बताया कानून और सुरक्षा का पाठ

संवादाता सतेन्द्र कुमार । 

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत अमर उजाला की ओर से नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, चौकी अंजान, थाना कोतवाली में आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानून और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। शनिवार, 29 अगस्त को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं को ‘कानून का सम्मान एवं कानून से जीवन आसान’ विषय पर जानकारी दी गई। छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।


कार्यक्रम में छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, यूपी-112, 181 महिला हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बालिकाएं विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ पुलिस की मदद लें। उन्हें महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी सुरक्षा एवं कानून से जुड़े विषयों को लेकर जानकारी प्राप्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates