Type Here to Get Search Results !
Advertisement

लखनऊ : विद्युत तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं पर लखनऊ में मंथन

 

विद्युत तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं पर लखनऊ में मंथन, समाधान न होने पर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

लखनऊ, 23 अगस्त 2026। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लखनऊ स्थित होटल हेरिटेज इन में केंद्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, संरक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में विद्युत विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों के आमेलन, पदोन्नति, कैशलेस मेडिकल सुविधा, फेसियल अटेंडेंस में शिथिलता तथा साइकिल भत्ते के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता दिए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

इसके अलावा शिफ्ट ड्यूटी में कार्यरत तकनीशियनों को नाइट अलाउंस देने, प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर चार एसएसओ एवं आवश्यक संख्या में हेल्पर की व्यवस्था करने सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान की मांग भी रखी गई।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संघ आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। आंदोलन के प्रस्ताव का बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से समर्थन किया।

बैठक में संरक्षक इं. अशोक कुमार बारी, इं. रामप्रताप, इं. राजकुमार, केंद्रीय महामंत्री अनिल कुमार राठौड़, केंद्रीय कोषाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, CPF ट्रस्टी कलीम कुरैशी, वेद प्रकाश यादव, चंद्रपाल सिंह, अमित सहगल, इंदल चौधरी, सौरभ कुमार, चंद्रजीत यादव, संदीप यादव, शेख तौकीफ, राम सिंह, विजय कुमार, राजेश कुमार, शिवनारायण, महेश कुमार, सुनील कुमार यादव, सुनील प्रजापति, लोकश, चंदन कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर संगठन ने स्पष्ट संकेत दिया कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates