कांवड़ यात्रा मार्ग पर एएसपी ग्रामीण ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश
शाहजहाँपुर। श्रवण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में बुधवार, 19 अगस्त 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना पुवायाँ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना पुवायाँ पुलिस बल के साथ विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट, बैरियर एवं कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कांवड़ यात्रियों एवं आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनपद में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी पुलिसिंग एवं निगरानी की जा रही है।

सुझाव