Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद : पर्यवेक्षक संजीता सिहाग के नेत्रत्व मे कांग्रेस कमेटी की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

संगठन सृजन अभियान के तहत जिला/शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा, फिरोज़ाबाद पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस की पर्यवेक्षक श्रीमती संजीता सिहाग जी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक श्री राजेश राज जीवन जी, श्री प्रशांत तिवारी जी एवं श्रीमती संगीता सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों से संगठन की स्थिति की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में श्रीमती  जी ने कहा कि कांग्रेस का संगठन लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा है। आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और आम जनता के अधिकारों को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।


श्री राजेश राज जीवन जी ने कहा कि कांग्रेस ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को गांव, ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।


श्री प्रशांत तिवारी जी एवं श्रीमती संगीता सिंह जी ने भी संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस का संघर्ष देश के संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण आम जनता को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री रामनिवास यादव जी ने कहा कि फिरोज़ाबाद में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएंगे और आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।


बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने तथा आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।


बैठक में जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में महानगर अध्यक्ष सफात खान राजू , वरिष्ठ नेता हाजी सईद पटेल, धर्मसिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, उजामदेवी गुप्ता , शैलेन्द्र शुक्ला, गुलाम जिलानी, हाजी नसीर अहमद, जितेन्द्र तिवारी, प्रदीप शर्मा, अजय यादव, आशीष तिवारी , लाला राईन, अनिल यादव, बी. एस. गौतम, संजय यादव, जहिर खाकसार, संदीप ओझा, डा. आसिफ़, अजय शर्मा, यश दुबे, वकार खालिक, कल्याण सिंह, आलोक यादव, शांति शंखवार, उमर फारूक, लक्ष्मी प्रकाश वार्ष्णेय, जयपाल सिंह, सुरजीत यादव, रामनाथ सिंह, प्रवीन कुमार, राहुल शर्मा, विराट दिवाकर, मीनाक्षी पचौरी, सतीश चंद्र, पूरन सिंह प्रजापति, जयराम प्रजापति, चन्द्र प्रकाश, भूपेन्द्र यादव आदि कॉंग्रेसी उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates