Type Here to Get Search Results !
Advertisement

चेहल्लुम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, जुलूस मार्ग का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण

 

चेहल्लुम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी नगर ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

संवादाता सतेन्द्र कुमार । 

शाहजहांपुर। चेहल्लुम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शाहजहांपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर चेहल्लुम जुलूस के मार्ग एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। 


निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेहल्लुम जुलूस के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द का माहौल बनाए रखना प्राथमिकता है। आमजन की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates