शाहजहांपुर कोतवाली पुलिस ने मासूम की मौत का हत्यारा चांदापुर मोड़ के पास से दबोचा, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद।
संवादाता सतेन्द्र कुमार ।
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने 2 वर्षीय मासूम की मौत के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को अजीजगंज निवासी रजनीश पुत्र स्व. कालीचरन ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि मोहल्ला अजीजगंज निवासी मिथुन पुत्र महेश ने उसके 2 वर्षीय पुत्र कार्तिक को मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 269/2026 पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया।
इसी क्रम में 11 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने चांदापुर मोड़ के पास दोपहर करीब 1:30 बजे मिथुन को मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।



सुझाव