Type Here to Get Search Results !
Advertisement

शाहजहाँपुर: चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की बैटरी, सिंचाई पाइप और सब्बल

पुवायाँ पुलिस ने चोरी के आरोपी को दबोचा, बैटरी, सिंचाई पाइप और सब्बल बरामद आरोपी रंजीत पर पहले से दर्ज हैं 10 मुकदमे

संवादाता सतेन्द्र कुमार । 

शाहजहाँपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर पर खेत में लगी झटका मशीन की बैटरी, सिंचाई पाइप व अन्य सामान चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।


पुलिस ने बताया कि वादी व उसके साथियों ने आरोपी रंजीत पुत्र ईश्वरी प्रसाद (30 वर्ष), निवासी ग्राम खांडेपुर, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बैटरी, एक सिंचाई पाइप और एक सब्बल बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शाहजहाँपुर के विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी, आयुध अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट सहित पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना पुवायाँ में मु0अ0सं0 468/26, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates