Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद : कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने एका-जसराना में की बैठक

 

              कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने एका-जसराना में की बैठक, 

               बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों ने ब्लॉक एका और ब्लॉक जसराना का भ्रमण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इस दौरान संगठन की स्थिति की जानकारी लेते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक संजीता सिहाग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ जनता की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश और देशवासियों के लिए समर्पित होकर कार्य किया है तथा जरूरत पड़ने पर त्याग और बलिदान भी दिए हैं।

उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार नफरत फैलाने, झूठ और जुमलेबाजी के जरिए जनता के धन को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में राहुल गांधी देशभर में संघर्ष कर रहे हैं और उनके साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक प्रशांत तिवारी एवं सुनीता सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, संदीप कुमार, धर्मेंद्र यादव, शांतिदास शंखवार, ब्लॉक अध्यक्ष एका कृष्णकांत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जसराना भगवती सिंह बघेल, योगेश कुमार, रिजवान खान, राधाकृष्ण यादव, रामनाथ सिंह, रवि कुमार, राजेंद्र कुमार, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates