Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

अलीगढ़: पत्नी की हत्या कर भागा हिस्ट्रीशीटर पति, एक्सीडेंट के बाद अस्पताल से गिरफ्तार

जवां थाना क्षेत्र के रफीपुर में मायके में रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या, हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद

 ब्यूरो डेस्क लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSN NEWS)

अलीगढ़। जवां थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी पति दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद फरार आरोपी ने रास्ते में लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।



आरोपी के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही बन्नादेवी और जवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिला अस्पताल से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दिनेश हिस्ट्रीशीटर है। उसकी पत्नी रुपवती उसके आपराधिक गतिविधियों का विरोध करती थी, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रुपवती अपने मायके में रह रही थी, जहां पहुंचकर दिनेश ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates