Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद में शिक्षकों को मिले कैशलेस हेल्थ कार्ड, सीएम ने किया योजना का शुभारंभ

 सीएम ने शुरू की कैशलेस चिकित्सा शिक्षक योजना, फिरोजाबाद के 12,900 शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड

संवाददाता राजीव सक्सेना।

फिरोजाबाद। श्री रामचंद्र पालीवाल ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा शिक्षक योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।



कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 1,200 रुपये प्रति छात्र की दर से धनराशि भी हस्तांतरित की। यह राशि यूनिफॉर्म, जूते, मौजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी जैसी आवश्यक सामग्री की खरीद के लिए दी गई है। इसी अवसर पर राज्य के 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू भी किया गया।

जनपद फिरोजाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग के 11,700 शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों तथा 1,200 माध्यमिक शिक्षकों सहित कुल 12,900 शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से कार्ड वितरित किए तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।


सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता हैं और सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि यह योजना शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने शिक्षकों से योजना का लाभ उठाने और समय पर पंजीकरण कराने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन शिवकांत पलिया ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, अपर जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल परिहार, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र, ओम प्रकाश अकेला सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates