Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

शाहजहाँपुर: पॉक्सो मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया

 संवाददाता सतेंद्र कुमार।

शाहजहाँपुर, 8 जुलाई। थाना मिर्जापुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में वांछित 16 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।



पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को थाना मिर्जापुर में दर्ज मुकदमा संख्या 132/2026 में प्रारंभिक रूप से बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(g), 5(m)/6 भी बढ़ाई गई।


थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जरियनपुर तिराहे के पास से करीब 10:05 बजे वांछित 16 वर्षीय बाल अपचारी को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संरक्षण में ले लिया। 
पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates