Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद : ऑपरेशन दहन के तहत 14.58 करोड़ रुपये मूल्य के 29.64 क्विंटल मादक पदार्थ भस्मक भट्टी में नष्ट

 ऑपरेशन दहन के तहत 14 करोड़ से अधिक कीमत का मादक पदार्थ भस्मक भट्टी में नष्ट

संवाददाता राजीव सक्सेना।

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर माल मुकदमाती के निस्तारण एवं विनष्टीकरण के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दहन' के तहत जनपद फिरोजाबाद में जब्त किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया।



अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन के निर्देशन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक, आगरा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के पर्यवेक्षण में थाना रसूलपुर, मक्खनपुर, टूण्डला, पचोखरा, शिकोहाबाद और सिरसागंज में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 70 अभियोगों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में गांजा, चरस, डायजापाम सहित अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थ शामिल थे। कुल 29 क्विंटल 64 किलो 904 ग्राम (2964.904 किलोग्राम) मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹14,58,58,280 (14 करोड़ 58 लाख 58 हजार 280 रुपये) आंकी गई है।

समस्त मादक पदार्थ को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), फिरोजाबाद के नेतृत्व में जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, एत्मादपुर (आगरा) स्थित भस्मक भट्टी में विधिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए नष्ट कराया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि एनडीपीएस के मामलों में जब्त मादक पदार्थों को सुरक्षित रखने तथा उनके किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से नियमानुसार उनका विनष्टीकरण कराया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates