मैनपुरी में युवक की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
राष्ट्रीय कोरी कोली समाज परिवर्तन महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर स्वर्गीय रिंकू शंखवार की हत्या की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना विनोदिया द्वारा भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मैनपुरी निवासी रिंकू शंखवार की 30 जून 2026 को निर्मम हत्या कर दी गई। ज्ञापन में दावा किया गया है कि मृतक ने घटना से पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराने, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
