औरैया - एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में थाना बिधूना, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई।
8 चोरी की घटनाओं का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार।
मुठभेड़ में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल भेजे गए।
7.15 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, 2 तमंचे, कारतूस, 2 कारें व एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद।
पूछताछ में कई चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकार, आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज।
