Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद: जनता दर्शन में डीएम की अनूठी पहल, फरियादियों को भेंट किया पौधा

 जनता दर्शन बना हरियाली का संदेश, डीएम ने फरियादियों को बांटे पौधे

संवाददाता राजीव सक्सेना।

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की एक सराहनीय पहल सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे प्रत्येक नागरिक को उनकी शिकायत सुनने के साथ एक-एक पौधा भी भेंट किया गया।



इस पहल का उद्देश्य जनपदवासियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि, "यह पौधा केवल एक उपहार नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। मानसून का समय पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। जब तक हम प्रकृति का संरक्षण नहीं करेंगे, तब तक हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता।"



पौधा प्राप्त करने वाले नागरिकों ने इसे अपने घर, खेत या आँगन में लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि उनका लक्ष्य "एक नागरिक, एक पौधा" अभियान के माध्यम से पूरे जनपद को हरा-भरा और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है।

जिलाधिकारी की इस अनूठी पहल की लोगों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates