एका में कांग्रेस का कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव बोले जनता के हितों के लिए संघर्ष करना ही कांग्रेस की पहचान
कांग्रेस ने हमेशा दलितों , पिछड़ो , शोषितों , पीड़ितों , दबे , कुचले लोगों के लिए समर्पित होकर काम किया है और आगे भी करती रहेगी l
उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने नगर पंचायत एका में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक कांग्रेस देश और देशवासियों के लिए समर्पित होकर संघर्ष कर रही है क्योंकि कांग्रेसियों के दिलो में जनता के लुटने पिटने का दर्द है जिससे लोगों को छुटकारा दिलाना चाहती है l
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने नोटबंदी के नाम पर , जीएसटी के नाम पर , कोरोना के नाम पर लोगों को लूटने का काम किया है और अब भगवान श्रीराम के मंदिर से चंदा और चढ़ावा चोरी करके देश का सम्मान दुनिया में गिराने का काम किया है जिसके लिए देशवासी उसको कभी माफ नहीं करेगे l
इसके साथ ही वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव , जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी , सगीर कुरैशी , जिला महामंत्री शांतिदास शंखवार , जगदीश वाल्मीकि , किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव , दिनेश यादव , कृष्णकांत यादव ब्लॉकध्यक्ष एका , वीटू यादव ने भी विचार व्यक्त कर लोगो से कांग्रेस से जुड़ने का आवहान किया
कार्यक्रम में मोजूद लोग -
रोहन सिंह वाल्मीकि सहित उनके साथ बड़ी संख्या में बाल्मिक समाज के लोग कांग्रेस में शामिल हुए अध्यक्षता मुन्नेश कुमार वाल्मीकि ने की तथा संचालन कांग्रेस नगरध्यक्ष शिकोहाबाद रामसेवक वैद्य ने किया तथा प्रदीप कुमार , सूर्यप्रकाश , विवेक कुमार , सत्येंद्र कुमार , चंद्रेश कुमार , अर्जुन , दीपू कुमार , पुष्पेंद्र कुमार , वीरपाल , दौजी राम, सुमित कुमार , सतीश कुमार , मनोज कुमार , समीर कुमार , राजकुमार , योगेश कुमार , राजपाल , सोहन कुमार , निहालचंद , दिलीप कुमार , मीना देवी , सावित्री देवी गीता देवी , बबीता देवी , समानश्री , पिंकी देवी , शारदा देवी , सुमन देवी, राम मूर्ति सहित अनेकों लोगों ने भाग लिया l
