सामाजिक समस्याओं को लेकर बैजनाथ रावत से मिले
शिव प्रसाद वर्मा,समाधान पर हुई चर्चा
लखनऊ।
राष्ट्रीय कोरी समाज परिवर्तन महासभा एवं संस्थान (रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा भारत के राष्ट्रीय संरक्षक तथा अपना दल (सोनेलाल) के प्रदेश महासचिव शिव प्रसाद वर्मा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक बैजनाथ रावत से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान शिव प्रसाद वर्मा ने समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को विस्तार से उनके समक्ष रखा। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
बैजनाथ रावत ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के शीघ्र एवं उचित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के लोगों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आयोग सदैव प्रतिबद्ध है।
मुलाकात के दौरान सामाजिक उत्थान, संगठन की गतिविधियों तथा समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। शिव प्रसाद वर्मा ने सकारात्मक पहल के लिए बैजनाथ रावत का आभार व्यक्त किया और समाजहित में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।
