शाहजहांपुर में न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण
संवाददाता सतेंद्र कुमार।
शाहजहांपुर। न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में न्यायालय सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर की ओर से आयोजित किया गया।
ड्यूटी के दौरान सतर्कता और अनुशासन बनाए रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों और संबंधित थाना पुलिस को दें। प्रशिक्षण में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी), सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, संचार व्यवस्था, आपसी समन्वय तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने न्यायालय सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि पुलिस बल की कार्यकुशलता और क्षमता में लगातार वृद्धि हो सके।

.jpg)

सुझाव