Type Here to Get Search Results !
Advertisement

कैथावा में छह माह से सूखी बंबा, धान की फसल पर संकट

कैथावा में 6 महीने से सूखी बंबा, धान की फसल पर संकट; किसानों ने सिंचाई विभाग से लगाई गुहार

संवाददाता शिवकांत औरैया ।

 बिधूना (औरैया)। तहसील क्षेत्र के ग्राम कैथावा में पिछले छह माह से बंबा (नहर) में पानी नहीं आने से धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। सिंचाई का दूसरा साधन न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने सिंचाई विभाग से जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की है।


किसानों का कहना है कि धान की फसल को इस समय सबसे अधिक पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन बंबा सूखी होने से खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। समय रहते पानी नहीं मिला तो पूरी फसल खराब होने का खतरा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। 


ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। किसानों ने उपजिलाधिकारी बिधूना से मामले में हस्तक्षेप कर बंबा में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो शासन-प्रशासन को ज्ञापन देकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जंगू सेंगर, श्यामू बाथम, मुस्तकीम खान, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, बसीम खान, सनोज कुमार, राजेश सिंह, हरभजन सिंह, भरत सिंह, मंगली सिंह, हरिओम प्रजापति, रामचंद्र, रवि दोहरे समेत कई किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates