Type Here to Get Search Results !
Advertisement

firozabad news - जसराना में संपूर्ण समाधान दिवस: 204 शिकायतें आईं, 11 का मौके पर निस्तारण

 संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

संवाददाता राजीव सक्सेना।

 जसराना (फिरोजाबाद)। तहसील जसराना में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर  संपूर्ण समाधान दिवस में। समाधान दिवस में कुल 204 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी फरियादी निराश होकर वापस न लौटे। उन्होंने निर्देश दिए कि जमीनी विवाद एवं अतिक्रमण से जुड़े मामलों के लिए अलग टीम गठित कर मौके पर जांच कराई जाए तथा एक सप्ताह के भीतर पारदर्शिता के साथ सभी शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, डीएफओ भानेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम बदन राम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी जसराना, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates