Type Here to Get Search Results !
Advertisement

ठारपूठा में कांग्रेस का कार्यक्रम: सरकार पर निशाना, जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी

ठारपूठा में कांग्रेस का कार्यक्रम: सरकार पर साधा निशाना, जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी

ठारपूठा में आयोजित कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां वोट चोरी से बनी सरकारें उड़ा रही हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार, किसानों को खाद और बिजली तथा आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

रामनिवास यादव ने कहा कि पढ़े-लिखे नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे हैं, बेरोजगार रोजगार की तलाश में हैं और किसान खाद, बिजली व अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशान हैं। उनका कहना था कि समस्याओं के समाधान के बजाय आंदोलन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज और पानी की बौछारें की जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता सरकार से निराश होकर कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के छोटे-छोटे काम भी बिना पैसे के नहीं हो रहे हैं और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।

अन्य नेताओं ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव मातादीन पीपल और बिहारी लाल पहलवान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलवर सिंह यादव ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर हरिओम, राजू यादव, राहुल शाक्य, विजय कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, महीपाल, मोहम्मद सलीम, रूप सिंह कुशवाहा, प्रहलाद कुशवाहा, संतोष सविता, राजेश कुमार, सरिता यादव, भूरी सिंह, सुनील कुमार, पप्पू, रामनरेश, भगवान दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates