नगला गोकुल (एका) में कांग्रेस का कार्यक्रम, नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना
एका (फिरोजाबाद)। नगला गोकुल में आयोजित कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "सभी को हक, सम्मान और न्याय कांग्रेस ही दिला सकती है, जबकि मौजूदा सरकारें जनता का धन और खून चूसने में लगी हुई हैं।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई से लेकर देश के निर्माण तक संघर्ष किया है और पार्टी कार्यकर्ता आज भी जनता के अधिकारों के लिए संसद से लेकर सड़कों तक आवाज उठा रहे हैं।
रामनिवास यादव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के दिलों में जनता के शोषण और उत्पीड़न का दर्द है। इसी कारण पार्टी आम लोगों को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव और जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दे गंभीर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता है।
कार्यक्रम में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, जिला महासचिव शांति दास शंखवार, योगेश कुमार (वीटू यादव), जिला सचिव राधा किशन, रिजवान गाजी और रुपेश भाटी ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुनेश कुमार ने की, जबकि संचालन राजवीर सिंह यादव ने किया।
इस अवसर पर नीरज कुमार शाक्य, निशांत कुमार शाक्य, वीरपाल सिंह, रामनरेश, हरेंद्र कुमार, फौजी राम, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, लालाराम, हरिओम, वेदराम, बाबूराम, लाइक सिंह, पप्पू, मुन्नालाल, रेखा देवी, राजन श्री, देवकी, सोनू, रामपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सुझाव