रिजर्व पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
शाहजहाँपुर | संवाददाता: सतेन्द्र कुमार
जनपद शाहजहाँपुर में तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह (पीएनओ-952511050) के 29 जुलाई 2026 को हुए असामयिक निधन पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नम आंखों से दिवंगत अधिकारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासित कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि उनका निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।
अधिकारियों ने कहा कि राजेन्द्र सिंह ने अपने सेवा काल में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों और व्यवहार को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



सुझाव