Type Here to Get Search Results !
Advertisement

शाहजहांपुर : गुरु पूर्णिमा पर डॉ. के.पी. गुप्ता की टीम का सेवा संकल्प

 हमीरपुर के ढाईघाट में विशाल भंडारा, हर शनिवार लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

संवादाता सतेन्द्र कुमार । 

शाहजहाँपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को विधानसभा जलालाबाद-132 से संभावित प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता की टीम द्वारा ढाईघाट में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में साधु-संतों, श्रद्धालुओं और मेले में पहुंचे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. के.पी. गुप्ता एवं उनकी टीम ने मां गंगा का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही संतों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

हर शनिवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

इस अवसर पर टीम की ओर से जनसेवा का संकल्प लेते हुए घोषणा की गई कि हर शनिवार दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ढाईघाट पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ. के.पी. गुप्ता ने कहा कि गुरु पूर्णिमा सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का संदेश देती है। समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनका उद्देश्य है। भंडारे और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की घोषणा का स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और संतों ने स्वागत किया। लोगों ने इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates