Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

firozabad - श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

 धूमधाम के साथ बैंडबाजे संग निकली श्रीमद भागवत कलश यात्रा

फिरोजाबाद। कोटला रोड़ स्थित गाँव चनोरा में स्थिति चनोरी माता मंदिर परिसर में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा बैंडबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। 

कलश यात्रा गांव के समीप बने जाहरवीर बाबा के मंदिर से कलशों में गंगाजल भरकर मुख्य मार्ग से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा में महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनकर सम्मिलित हुईं। जिसमें कलशधारी महिलाओं ने भक्ति की अनूठी छटा बिखेरी। यात्रा मार्ग कन्हैया के जयकारों से गूंजता रहा। कलश यात्रा में 211 महिलाएं कलश धारण कर चल रही थी। यात्रा में शामिल बैंड बाजा की स्वर लहरी पर उत्साही श्रद्धालु थिरकते साथ चल रहे थे। 

यज्ञाचार्य बबलू शास्त्री एवं सरस कथा वाचक विजय व्यास जी द्वारा कथा प्रतिदिन दोपहर 12.30 से शाम 5 तक किया जाएगा। कलश यात्रा में परीक्षित रामप्रकाश कुशवाह,सावित्री देवी एवं यज्ञपति परशुराम कुशवाहा, मीना देवी,दिव्या, देवेश कुशवाह, रामानंद कुशवाह, प्रमोद कुशवाह , विकास कुशवाहा, उमेश कुशवाह, बनवारी लाल कुशवाह , सनी के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरुष एवं बच्चे साथ चल रहे थे। 


इस अवसर पर कथा वाचक ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य का जीवन सफल होता है और जीवन में कई खुशियां आ जाती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates