Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

पुलिस प्रसाशन पर कुम्हार समाज ने रोजी रोटी छीनने का आरोप लगाया

कुम्हारीकला के कारोवारी लोगो की मिट्टी रोककर उनकी रोजी रोटी छीनने का काम कर रहा है पुलिस और प्रशासन l उप जिलाधिकारी ने नहीं उठाया कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फोन l 

कल जिलाधिकारी से मिलकर वतायेगे समाधान न होने पर अनिश्चित कालीन धरना देंगे जिला मुख्यालय पर l

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि कुम्हारीकला से जुड़े लोग मोहल्ला अमृत नगर (वासठ) के तमाम लोग आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर आए और उन्होंने बताया कि जिस मिट्टी से वे वर्तन बनाते हैं उस मिट्टी से भरे  ट्रैक्टर को हम लोगों के कारोबार के स्थान से बसई मोहम्मदपुर की पुलिस पकड़ कर ले गई हैं हम लोगों ने कहा कि यह मिट्टी हम लोगों के कारोबार के लिए हैं जिसकी परमिशन भी ट्रैक्टर वाले के पास थी लेकिन वह नहीं माने उसके कुछ देर बाद उप जिलाधिकारी सदर मौके पर आ गए उनको भी बताया गया तो उन्होंने भी कहा हम कुछ नहीं करेंगे ट्रैक्टर को थाने से जाकर छुड़ाओ इसके बाद इन लोगों ने क्षेत्रीय विधायक मनीष असीजा से बात  की उन्होंने लोगों को डांटते हुए कहा कि इस संबंध में मुझे कोई बात मत करना और ना ही में कोई तुम्हारी मदद करुँगा l


       यहां सोचने वाली बात यह है कि फिरोजाबाद शहर और देहात में खुलकर मिट्टी का अवैध खनन कारोबार हो रहा है बड़े-बड़े टैंकरों से जेसीबी से भरकर मिट्टी का खुला कारोबार चल रहा है और इन कुम्हारीकला के लोगों के लिए मिट्टी को रोका जा रहा है जिससे इनका कारोबार तो बंद होगा ही साथ ही उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या भी उत्पन्न होगी प्रशासन को चाहिए उनकी मिट्टी की समस्या का समाधान करें और उनके लिए मिट्टी ला रहे ट्रैक्टर को छोड़ा जाए जिससे यह लोग अपना कारोबार करके अपनी और अपने परिवार की रोजी-रोटी चला सके।

        उन्होंने कहा कि कल सभी जिलाधिकारी के यहां जायेंगे और समाधान नहीं निकला तो वही धरने पर बैठेंगे जबतक मिट्टी का समाधान नहीं होगा तबतक l

इस मोकेपर कुम्हारीकला के भीकम सिंह,खेतपाल सिंह,लालाराम,मनोज कुमार,संतराम,रामसेवक श्री चंद,सतीश चंद्र,पप्पू प्रजापति,विजयपाल, कालीचरण,तिवारी लाल, हरवंश कुमार,रामवीर रोहित,राहुल,प्रजापति सनी प्रजापति,कृष्ण कुमार,सनी,आसाराम विलास,प्रेमचंद,राम शंकर,रामकुमार,सूरज, अरविंद,रामबेटी,गुड्डी देवी,महावीर सिंह, मुकेश चंद्र,रवि प्रजापति, अवनीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे l

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates