वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना उत्तर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गएहैं।
पुलिस के मुताबिक थाना उत्तर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग चल रही थी। तभी दो बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया गया। आरोपी रघु उर्फ राघव और राजा ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में थाना उत्तर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त रघु उर्फ राघव एवं राजा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।"पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी के मोबाइल के असली मालिकों की तलाश की जा रही है।
