Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद / सिरसागंज बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया

 फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सोमवार सुबह एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।लूट की वारदात को अंजाम दिया

अध्यापक नगर इलाके में एक बीज व्यापारी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना उस वक्त हुई जब कर्मचारी बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश जमा करने जा रहा था।जानकारी के मुताबिक,बंटी कुमार पुत्र ऐदल सिंह , जो कि एक बीज व्यापारी के यहां काम करता है, दुकान से कैश लेकर बैंक के लिए निकला था। जैसे ही वह अध्यापक नगर के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया।पीड़ित बंटी कुमार ने बताया कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कैश से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि इस वारदात में एक लड़की भी शामिल थी, जो बदमाशों के साथ थी।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।बदमाशों द्वारा लूट पाट करते हुए का  पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज    वायरल हो रहा है

ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates