फिरोजाबाद / 25 हजार के इनमिया लुटेरे गिरफ्तार टूंडला पुलिस को मिली कामयाबी
फिरोजाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में पुलिस ने 25 -25 हजार के दो लुटेरों को मुठभेड़ में धर दवोचा, लुटेरों के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उसको उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरअसल मुखबिर ने थाना टूण्डला पुलिस व सर्विलांस / एसओजी टीम को सूचना दी कि लुटेरे पुराने बाईपास के पास लूटे हुये रुपयों का बांट बारा करने के लिये इकठ्ठा हुये हैं सूचना मिलते ही थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटना कारित करने वाले 25-25 हजार रुपयों के ईनामियां 02 अभियुक्त कुलदीप व निखिल उर्फ कान्हा को 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 04 खोखा कारतूस, लूटे गये 95,880 रुपये व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल सहित पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त कुलदीप व निखिल पैर में गोली लगने से घायल हो गए,घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, इनके द्वारा बताया गया कि घटना में फाइनेन्स कर्मी अरविन्द भी संलिप्त था।

