Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र चेकिंग के दौरान 39 लाख रुपए के साथ दो युवक गिरफ्तार

एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा जलेसर रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनो की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान मोटर साइकिल पर आते हुए दो व्यक्ति पुलिस टीम को चैकिंग करते हुए देख सकपकाने लगे व बाइक मोड पीछे लोटने का प्रयास करने लगे । वरिष्ठ होने पर पास जाकर उक्त मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई व तलाशी ली गई । 

धनराशि के साथ पकड़े गए युवक 

तलाशी के दौरान संदिग्ध रुप से मोटर साइकिल पर अपने बीच में एक कपडे के बडे थैले में भारी मात्रा में कुल (उन्नतालीस लाख पचास हजार रुपये,) नकद ले जाते हुए पकडे गये । पूछताछ के दौरान उक्त बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अपना नाम फरमान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मोहल्ला अग्रेयान थाना  जलेसर जनपद एटा व सकील पुत्र मो0 अलवार निवासी मोहल्ला अग्रेयान थाना जलेसर जनपद एटा बताया गया । मोटर साइकिल फरमान चला रहा था ।सकील रूपये से भरा बैग लेकर पीछे बैठा था । 

उक्त दोनों व्यक्तियों से ले जाई जा रही धनराशि 39 लाख पचास हजार रुपये के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नही दी गई । अपर निदेशक आयकर ( जाँच ) विभाग संजय प्लेस आगरा को जरिये ई मेल व मोबाइल से सूचित किया गया । जिस पर श्री संजीव कुमार आयकर अधिकारी आयकर विभाग संजय प्लेस आगरा के द्वारा थाना उत्तर पर आकर उक्त बरामद धनराशि के सम्बन्ध में पकडे गये उपरोक्त व्यक्तियों से पूछताछ की गयी । पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा नकद बरामद धनराशि के आय के स्त्रोत , परिवहन किये जाने के बारे में कोई संतोष जनक उत्तर नही दिया गया । आयकर जाँच टीम के द्वारा उक्त धनराशि को प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाकर सीजर की कार्यवाही की गयी तथा उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जाँच की जा रही है ।

 

 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates