Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद जनपद स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित

 एस.आर.के. कॉलेज में जनपद स्थापना दिवस समारोह, विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान

संवाददाता राजीव सक्सेना 

फिरोजाबाद। एस.आर.के. कॉलेज ऑफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड एजुकेशन के मल्टीपरपज हॉल में फिरोजाबाद जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं अलंकरण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मनीष असीजा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती कामिनी राठौर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि फिरोजाबाद जनपद स्थापना दिवस हमारे जनपद के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं विकास की निरंतर यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा जनपद के प्रति गौरव की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर जनपद के विकास, सामाजिक उत्थान, साहित्य, काव्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित कर अलंकृत किया गया।


महापौर श्रीमती कामिनी राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मानित होने वाले प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और युवाओं के लिए आदर्श प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि फिरोजाबाद को विकास, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें, जिससे जनपद प्रदेश एवं देश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके। कार्यक्रम के अंत में महापौर ने जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर महापौर के साथ श्री झब्बूलाल अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अनूपचन्द जैन, डॉ. जी.के. अग्रवाल, श्री सत्यवीर गुप्ता, श्री सुनील वशिष्ठ, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री हरिओम वर्मा, श्री प्रमोद राजौरिया, श्री विद्याराम, श्री यशपाल यश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates