ग्राम पड़रिया में खेत पर वरसिंग लेने गए किसान को तेज रफ़्तार पिकअप ने मारी टक्कर,
चालक ने इलाज कराने से किया इंकार, पीड़ित ने किसान ने उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार।
औरैया । थाना अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत गांव पड़रिया में एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन ने अधेड़ युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पिकअप चालक ने इलाज कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन दुर्घटना के बाद दस दिन बीत जाने के बावजूद भी चालक द्वारा कोई इलाज नहीं कराया गया। इलाज के अभाव में घायल की स्थिति बिगड़ती चली गई। मजबूरन पीड़ित परिवार ने इधर-उधर से रुपये उधार लेकर घायल का इलाज कराया। परिवार का कहना है कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्हें इलाज कराना पड़ा।
पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और दोषी चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह मामला थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव पड़रिया का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

