Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद: संपत्ति विवाद और संदेह बना बेटे की हत्या की वजह, आरोपी पिता गिरफ्तार

 पुत्र की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद


संवाददाता राजीव सक्सेना।

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस ने अपने ही नाबालिग पुत्र की हत्या करने वाले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त राजेश कुमार की शादी लगभग 22 वर्ष पूर्व श्रीमती उर्मिला से हुई थी। अभियुक्त शराब पीने का आदी था, जिस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पारिवारिक विवादों के चलते पत्नी कुछ समय मायके में भी रही। इसी दौरान अभियुक्त को अपने पुत्र मयंक के संबंध में संदेह उत्पन्न हो गया था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े विवादों के कारण अभियुक्त मानसिक रूप से परेशान था। इसी संदेह के चलते उसने 02 फरवरी 2026 को अपने पुत्र की हत्या कर दी। घटना के बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गया था।



घटना की सूचना मिलने पर थाना मक्खनपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार सरसों के खेत से बरामद किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates