थाना मक्खनपुर क्षेत्र अंतर्गत कलयुगी पिता ने अपने 12 वर्षीय मासूम की हत्या कर शव को बक्शे में छिपा दिया,
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम गृह भेजा, पुलिस आरोपी पिता की कर रही तलाश
संवाददाता राजीव सक्सेना
फीरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 12 वर्षीय पुत्र की हत्या कर शव को घर में रखे बक्से में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बक्से से बालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मक्खनपुर थाना क्षेत्र निवासी राजेश ने अपने पुत्र मयंक (12) की हत्या की। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब घर की तलाशी ली तो बक्से के अंदर से बच्चे का शव मिला। घटना की जानकारी से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
