Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, फिरोजाबाद महानगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।


संवाददाता राजीव सक्सेना 

फिरोजाबाद। देवनगर स्थित लिटिल इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, फिरोजाबाद की महानगर इकाई के गठन के उपरांत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्वदीप सिंह (आईएएस), अपर जिलाधिकारी–प्रशासन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रजनी यादव (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मयंक भटनागर ने की।

समारोह के दौरान महानगर इकाई की नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें महानगर अध्यक्ष रोशन लहरी, उपाध्यक्ष चंद्रदेव शर्मा, सचिव आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष खुशी लाल राना, मीडिया प्रभारी रवि शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई।


अपने संबोधन में डॉ. मयंक भटनागर ने कहा कि निजी शिक्षण संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं सरकारी नियमों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया। महानगर अध्यक्ष रोशन लहरी ने कहा कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन को सरकार की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में शहर के 100 से अधिक स्कूल संचालकों एवं शिक्षाविदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates