वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना रसूलपुर पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा पुलिसकर्मी बनकर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त शेषपाल उर्फ शीशपाल को पुलिस मुठभेड़ के दौरान व अन्य 01 साथी को किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रसूलपुर के कुशल नेतृत्व दिनांक 20.01.2026 को थाना रसूलपुर क्षेत्रान्तर्गत में हुई टप्पेबाजी की दो घटनाएं तथा दिनांक 21-01-2026 को थाना जसराना क्षेत्रान्तर्गत हुई टप्पेबाजी की घटना के सम्बन्धत में अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था ।

