नगर निगम मेँ भ्रस्टाचार के चलते समय पर नहीं बन पा रहे जन्म प्रमाण पत्र
फिरोजाबाद मेँ इन दिनों जन्म प्रमाण पत्र मे बच्चों के माता पिता कई महीनों से भटक रहे लेकिन नगर निगम के अधिकारी समय पर जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना पा रहे है । आखिर नगर निगम की यह व्यवस्था कब बदलेगी जिले के बड़े आला अधिकारी इस समस्या पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे । इस समस्या का समाधान नगर निगम की महापौर कब तक कर पाती है। यह तो आने वाला समय बताएगा फिलहाल अधिकारियों की लापरवाही बच्चों के माता पिता झेल रहे है । निगम के अधिकारियों की लापरवाही की बजह से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते है ।

