Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

क्रिकेट टूर्नामेंट में चार मुकाबले, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शक हुए रोमांचित

 चार मैचों में चौकों-छक्कों की बरसात, दर्शकों में उत्साह

क्रिकेट टूर्नामेंट में चार मुकाबले, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शक हुए रोमांचित

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से आयोजित स्वर्गीय मनोज कुमार अग्रवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का उत्साह पूरे दिन बना रहा।

  • रिपोर्ट राजीव सक्सेना फिरोजाबाद 
  • पहला मुकाबला एचएल एकादश और एएनए एकादश के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचएल एकादश ने 10 ओवर में 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएनए एकादश 125 रन पर सिमट गई। इस तरह एचएल एकादश ने 19 रन से मैच जीत लिया।
  • दूसरा मैच टॉप 11 और यंग एकादश के बीच हुआ। टॉप 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए। जवाब में यंग एकादश ने 114 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए दीपेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 विकेट हासिल किए।
  • तीसरा मुकाबला नगला भाऊ एकादश और संत नगर एकादश के बीच खेला गया। नगला भाऊ एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 170 रन बनाए। लक्ष्य के जवाब में संत नगर एकादश 113 रन पर ऑलआउट हो गई। नगला भाऊ एकादश ने यह मैच 57 रन से जीता। 72 रन की शानदार पारी खेलने वाले छोटे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
  • चौथा मैच टूंडला एकादश और अंशु एकादश के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टूंडला एकादश ने 10 ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंशु एकादश 119 रन पर आउट हो गई। इस तरह टूंडला एकादश ने 25 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
  • मैन ऑफ द मैच पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि कल्पना राजोरिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हैं और छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मंच देते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है।
  • डायरेक्टर किशोर अग्रवाल बंटी ने अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार जताया। मैचों में अंपायर की भूमिका मुलायम सिंह और उदय ने निभाई। स्कोरर अभिषेक रहे, जबकि कमेंट्री का दायित्व आयोजन सचिव असलम भोला ने संभाला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates