Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को किया गया जागरूक, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

संवाददाता राजीव सक्सेना 

फिरोजाबाद: भारत सरकार एवं निदेशालय महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठा इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम आकाशा, मिशन शक्ति महिला कल्याण विभाग फिरोजाबाद एवं अकाउंट असिस्टेंट मोहिनी शर्मा द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।


इस अवसर पर मौलाना आज़ाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार एवं बाल विवाह की रोकथाम जैसे विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, सिलाई प्रतियोगिता एवं ग्लास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में हैंडमेड खाद्य पदार्थ जैसे जैम, जेली, अचार, चटनी, चिप्स के साथ-साथ हैंडीक्राफ्ट, एम्बॉस पेंटिंग, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि से संबंधित आर्ट एवं क्राफ्ट वर्कशॉप की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से बालिकाओं ने अपने हुनर से यह संदेश दिया कि “बेटी किसी से कम नहीं है” और वह हर क्षेत्र में कार्य करने में सक्षम है।

इस अवसर पर अनम आकाशा (डीएमसी, डीएचईडब्ल्यू, फिरोजाबाद) ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाएं किसी भी कौशल को केवल सीखकर न छोड़ें, बल्कि उसे निरंतर बेहतर बनाते हुए रोज़गार से जोड़ें और समाज की अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, तभी नारी सशक्तिकरण का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होगा। इसी क्रम में अकाउंट असिस्टेंट मोहिनी शर्मा द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम हेतु सभी को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार से जनपद स्तरीय ग्लास उद्योग की मास्टर ट्रेनर डॉ. ज्योति द्वारा बालिकाओं को ग्लास पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। उनके साथ हेमलता द्वारा ग्लास पेंटिंग के विभिन्न प्रकारों, विशेषताओं एवं उससे रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने मंच पर आकर अपने पोस्टरों की विस्तृत व्याख्या करते हुए समाज में जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान अध्यापिका डॉ. शाहिना सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates