- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण
- कर दी श्रद्धांजली।
संवाददाता राजीव सक्सेना।
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा महानगर जिला अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में मां भारती के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर सुभाष चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती प्रतिवर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। नेताजी के स्वतंत्रता के आह्वान ने लाखों भारतीयों में साहस, आत्मविश्वास, एकता एवं राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया। उन्होंने आज़ाद हिंद फौज के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम को निर्णायक नेतृत्व प्रदान करते हुए इसे वैश्विक मंच तक पहुंचाया। उनका निडर नेतृत्व, अदम्य साहस और देश की आज़ादी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पराक्रम का सच्चा प्रतीक है। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
कार्यक्रम मेँ मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री केशव फौजी, आनंद अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, नमन बंसल, राम लड़ेती, लकी, दीपक गुप्ता, कालू, शैलेंद्र गुप्ता, शालू, आकाश गुप्ता, मनीष राठौर, राजकुमार छब्बर, रूपेश बघेल, प्रमोद बघेल, विनय विद्यार्थी, बंटू, रजत राठौर, अशोक राठौड़, आकाश गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।


