Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद : पॉवर एंजेल्स सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन।

 

संवाददाता: राजीव सक्सेना फिरोजाबाद 

फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संचालित “स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी” के अंतर्गत पॉवर एंजेल्स के सशक्तिकरण, आत्मसम्मान एवं नेतृत्व क्षमता विकास विषय पर आयोजित दो दिवसीय मीना मंच सुगम कर्ता कार्यशाला का ब्लॉक संसाधन केंद्र, फिरोजाबाद में भव्य समापन हुआ। कार्यशाला में ब्लॉक स्तर के सुगम कर्ताओं ने सहभागिता कर बालिकाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा में समानता लाने से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं कुशल समन्वय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री आशीष कुमार पाण्डेय तथा खंड शिक्षा अधिकारी श्री ओमप्रकाश अकेला का विशेष योगदान रहा। 

समापन अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री आशीष कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि मीना मंच विद्यालयों में बालिकाओं को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है, जिसका प्रभावी क्रियान्वयन अनिवार्य है। इससे छात्राओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है प्रशिक्षण सत्रों में मास्टर ट्रेनर श्रीमती सीमा रानी एवं श्रीमती मनीषा रानी ने वीरांगना पोर्टल के माध्यम से आत्मरक्षा, अरमान मॉड्यूल द्वारा जीवन कौशल विकास तथा प्रगति के पंख गतिविधियों से व्यक्तित्व निखार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। समूह गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय स्तर पर मीना मंच को रोचक एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के तरीके भी बताए गए।

समापन सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी श्री ओमप्रकाश अकेला द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी सुगम कर्ता अपने-अपने विद्यालयों में बालिकाओं की प्रगति और सशक्तिकरण के लिए अग्रदूत बनकर कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates