Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Advertisement
Type Here to Get Search Results !
Advertisement

फिरोजाबाद :किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में (विद्याआरम्भ पट्टी पूजन कार्यक्रम)

किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 

के प्रांगण में (विद्याआरम्भ  पट्टी पूजन कार्यक्रम)

रिपोर्ट राजीव सक्सेना फिरोजाबाद 

फिरोजाबाद : किड्स कॉर्नर सीनियर सेकेंड्री स्कूल,  में बसंत सप्ताह के अंतर्गत इस वर्ष  विद्याआरंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मां सरस्वती के चित्रपट पर अभिभावकों व बच्चों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर श्लोक मंत्रों द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। विद्या के मंदिर में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक कर प्रथमाक्षर का आरंभ कराया गया। प्रथम पूज्य गणेश जी का वर्णन किया गया विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपाली भटनागर व CEO विख्यात सर द्वारा इस कार्यक्रम का आरंभ किया। कार्यक्रम का  मुख्य उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करना तथा उनके विद्यालय जीवन की सुखद शुरुआत करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष पट्टी पूजन से की गई। इस अवसर पर बच्चों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ पहली बार स्लेट/पट्टी पर अक्षर लेखन किया। शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों ने  इस शुभ दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस गतिविधि ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी और कार्यक्रम को और भी आनंदमय बना दिया।

इसके पश्चात बच्चों के मनोरंजन एवं सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन किया गया। नेलआर्ट, टैटू, पोस्टर मेकिंग,अनेक बुद्धि वर्धक खेलों का आयोजन किया गया। इसी के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षाप्रद नुक्कड़ नाटक नृत्य और संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन किया।  जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग एवं अनुशासन की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप छोटे-छोटे उपहार दिए गए। विद्यालय परिवार द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी  आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम में बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया और उनके शैक्षिक जीवन की एक सुंदर शुरुआत सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के अंत में हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्या जी श्रीमती रुपाली भटनागर व श्रीमती दीपाली भटनागर जी ने अपने कर कमलों से डिस्काउंट वाउचर प्रदान किये,  तालियों 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

Below Post Ad

Advertisement

Ads Bottom

Advertisement
Home State Live Tv News Photos Updates